MP से होकर जाने वाली ये 42 ट्रेनें निरस्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल में तकनीकी काम के चलते अक्टूबर महीने में अलग अलग तारीखों तक 21 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।इनमें जनशताब्दी, इंटरसिटी, इंदौर पेंचवैली, पातालकोट, श्रीधाम व हमसफर एक्सप्रेस समेत करीब 42 ट्रेनें हैं, जो 13 से 28 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी।

रानी कमलापति- गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति- गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है। यह 13 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से 13.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.20 बजे गया स्टेशन पर पहुंचेगी। वही गाड़ी संख्या 01662 गया -रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 11 अक्टूबर को गया स्टेशन से 14.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में विदिशा,गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी,10 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी, 4 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी, 1 जनरेटर कार और 1 एसएलआरडी सहित कुल 20 (एलएचबी) कोच रहेंगे।

जबलपुर-रानीकमलापति वंदे भारत ट्रेन में भी बदलाव

जबलपुर से रानीकमलापति के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का भी समय और रूट बदल गया है। अब यह ट्रेन जबलपुर की बजाय रीवा से रानीकमलापति के लिए रवाना होगी । यह ट्रेन रीवा से जबलपुर का सफर सवा तीन घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन बजे रीवा स्टेशन से रवाना होगी और सतना, मैहर, कटनी होकर जबलपुर आएगी। यहां पर 10 मिनट रूकने के बाद रानीकमलापति के लिए रवाना हो जाएगा। यहां पर दो घंटे रूकने के बाद साढ़े तीन बजे वापसी करेगी। जबलपुर पहुंचेगी और यहां पर 10 मिनट रूकने के बाद रीवा रवाना हो जाएगा। यह ट्रेन रीवा पहुुंचेगी।

रेल यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर है । अब सोमनाथ एक्सप्रेस 11464 /11465 का सालीचौका रोड स्टेशन पर एवं कामायनी एक्सप्रेस का पथरिया स्टेशन पर अगले 6 माह के लिए प्रायोगिक हॉल्ट दे दिया गया है।इसके तहत गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस सालीचौका रोड स्टेशन पहुंचकर,गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।वही 11463 वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस सालीचौका रोड स्टेशन पर पहुंचकर, गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।इसके अलावा गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस कामायनी एक्सप्रेस पथरिया स्टेशन पर पहुंचकर, गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।वही 11072 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस पथरिया स्टेशन पर पहुंचकर, गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

 

Views Today: 2

Total Views: 304

Leave a Reply

error: Content is protected !!