बैंक के इन रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत, 100 प्रतिशत महंगाई राहत पर मंत्रालय का आदेश

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बैंक कर्मचारियों को वित्त मंत्रालय द्वारा बड़ी राहत दी गई है। बैंक कर्मचारियों के महंगाई राहत में संशोधन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें 100% महंगाई राहत की तटस्थता उपलब्ध कराई जाएगी।

पहले के बैंक सेवानिवृत्ति लोगों के लिए 100% महंगाई राहत की तटस्थता के लिए ‘नो ऑब्जेक्शन’ दे दिया गया है। वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग द्वारा पत्र जारी किया गया हैं। भारतीय बैंक संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को संबोधित करते हुए पत्र में दिशा निर्देश दिए गए हैं।

पेंशन विनियम में संशोधन लागू

जारी पत्र में भारतीय बैंक संघ के पिछले संचार का भी संदर्भ दिया गया है। पत्र में कहा गया कि सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को  प्रभावी निम्नलिखित परिवर्तन को लागू करने की सलाह देने अनापत्ति पत्र दिया है। भारतीय बैंक संघ को अपनी अनापत्ति देने के साथ ही संबंधित बैंक कर्मचारियों के पेंशन विनियम में संशोधन को लागू किया जाएगा।

महंगाई राहत का 100% होगा सुनिश्चित 
ऐसे में जारी नियम के तहत पहले सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के लिए मौजूदा दर में मूल पेंशन के सबसे निचले स्लैब पर एक समान दर लागू करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में पहले रिटायर्ड हुए कर्मचारियों के लिए टेंपर्ड महंगाई राहत का 100% सुनिश्चित किया जाएगा।

136 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!