सरकारी डॉक्टर्स को मिलेगा बड़ा तोहफा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार द्वारा आज सरकारी कर्मचारी और डॉक्टर को बड़ा तोहफा दिया जाएगा। उनके रिटायरमेंट आयु में वृद्धि की जा सकती है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। इसके साथ ही कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़कर 65 वर्ष हो जाएगी।

सेवानिवृत्ति आयु में 3 वर्ष की वृद्धि का प्रस्ताव तैयार

शाम को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कई प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। उसके साथ ही एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश में 19500 डॉक्टर के पद रिक्त हैं, जिसके बाद प्रदेश में डॉक्टरों की भारी कमी देखी जा रही है। वही इस कमी को पूरा करने के लिए एक बार फिर से प्रशिक्षित डॉक्टर के सेवानिवृत्ति आयु में 3 वर्ष की वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विभाग को मिले थे निर्देश

इससे पूर्व योगी सरकार द्वारा राज्य शासन को निर्देश दिए गए थे। जिसमें कहा गया था कि डॉक्टर के रिटायरमेंट आयु में वृद्धि के लिए प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके साथ ही प्रस्ताव को तैयार किया जाए। 3 महीने से तैयारी पूरी किए जाने के बाद अब प्रस्ताव को तैयार कर लिया गया

रिटायरमेंट आयु में होने वाली इस वृद्धि से प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा सकेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश माता-पिता भरण पोषण और कल्याण नियमावली में संशोधन किया गया है। माता-पिता का ख्याल ना रखने वाले बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने का प्रावधान लागू किया जा सकता है।

 

Views Today: 2

Total Views: 218

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!