एशियाई खेल में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल के साथ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नई दिल्‍ली में वार्ता करेंगे

PM Cares for Children Scheme: PM मोदी की बेसहारा बच्चों को सौगात, हर महीने मिलेगा 4000 ₹ स्टाइपेंड; 23 साल की उम्र में मिलेंगे 10 लाख

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम लगभग 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, नई दिल्ली में एशियाई खेल में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल के साथ बातचीत करेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।

यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा एशियाई खेलों में एथलीटों की उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई देने और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है। भारत ने एशियाई खेल में 28 स्वर्ण पदक सहित कुल 107 पदक जीते है। जीते गए पदकों की कुल संख्या के सिलसिले में एशियाई खेलों में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

कार्यक्रम में एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों सहित युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी भी भाग लेगें।

116 Views

Leave a Reply