भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बरगद, बेलपत्र और अशोक के पौधे रोपे। श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में मुख्यमंत्री चौहान के साथ ग्वालियर की दिव्यांशी शिक्षा क्रांति समिति के सर्वश्री विनोद सिंह तोमर, युवराज यादव, विकास सूर्यवंशी और जनसेवा मित्र सुश्री अंजली गौतम ने पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री बलमोहन सिंह राठौड़ और नरेंद्र सिंह भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
140 Views

