विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थित सरपंच पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत

 विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर में एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मृतक विक्रम रावत ग्वालियर जिले के आरोन की बनहेरी गाँव का सरपंच था , वो कांग्रेस समर्थित सरपंच था, मृतक ग्वालियर में अपने वकील से मिलने आया था, वो कार से उतरा ही था कि पीछा कर रहे बाइक स्वर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, हत्या का कारण पुराना पारिवारिक विवाद सामने आया है ।

जानकारी के अनुसार बनहेरी से सरपंच विक्रम रावत ग्वालियर के कांति नगर में भी रहते हैं, विक्रम सुबह अपनी कार से वकील प्रशांत शर्मा से मिलने उनके घर गांधी नगर के लिए कार से निकला था, वो लोको रोड पर ही पहुंचा था तभी सामने बाइक से आए बदमाशों से उसे गोलियों से भून दिया।

दिनदहाड़े एक कॉलोनी में हत्या से दहशत फ़ैल गई है , हत्या की जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है , इस मामले में सरपंच गवाह था, मामले का फैसला कल मंगलवार को आने वाला था, बताया जा रहा है कि इसी सिलसिले में सरपंच विक्रम रावत अपने वकील प्रशांत शर्मा से मिलने आया था तभी उसपर हमला हो गया।

152 Views

Leave a Reply