Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
राष्ट्रीय

भारत ने वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

2 min read
Text Size:

नई दिल्ली- आईसीसी पुरुष विश्व कप क्रिकेट में भारत ने कल एम ए चिदंबरम स्टेडियम में विश्व कप 2023 के अपने पहले खेल में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 41 ओवर 2 गेंदों में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए।

विराट कोहली ने 85 और केएल राहुल ने नाबाद 97 रन बनाकर भारत को जीत दर्ज करने में मदद की। केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मेन इन ब्लू ने विश्व कप का पहला मैच जीतने के ऑस्ट्रेलिया के 27 साल पुराने सिलसिले को भी तोड़ दिया। विराट कोहली और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 165 रन की मजबूत साझेदारी भारतीय पारी का मुख्य आकर्षण रही।

भारत को जीत दिलाने के लिए विराट कोहली और केएल राहुल ने साथ मिलकर विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारियों में से एक बनाई। इससे पहले, बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 49 ओवर और 3 गेंदों में सिर्फ 199 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए, रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए, जसप्रीत बुमरा और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या ने एक-एक विकेट लिया।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply