24 घंटे में 4 नए डेंगू मरीजों की पुष्टि, आंकड़ा 243 पर पहुंचा, पीड़ितों में 26 बच्चे भी शामिल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

इंदौर जिले में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कल मिले 4 नए मरीजों के साथ अब तक यह आंकड़ा 243 पर पहुंच गया है, जो पिछले 5 वर्षों में सर्वाधिक है। पिछले 1 महीने से डेंगू पैर पसारे हुए है और लगातार नए-नए मरीज सामने आते जा रहे हैं। जिले में मिले डेंगू मरीजों में पुरुष अधिक है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी मरीजों में 191 पुरुष, 92 महिलाएं तथा 26 बच्चे भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो डेंगू के 240 मरीज मिले थे जबकि इस साल यह आंकड़ा 243 पर पहुंच गया है।

जांच के लिए लंबी लाइन

बुखार के मरीज मिलने पर चिकित्सकों द्वारा भी डेंगू की संभावनाओं के चलते जांच की सलाह दी जा रही है। जिसके चलते लेबोरेटरी सेंटर पर जांच करने वालों की कतार लगी हुई है। डेंगू बुखार मेंरक्त में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से कम होती है जो जानलेवा साबित हो सकती है। दरअसल, बरसात के दौरान पानी जमा होने से पहले लार्वा के कारण शहर में डेंगू के मरीज भी बढ़ रहे हैं। हालांकि, एंटी लार्वा टीम द्वारा लगातार जानकारी जुटाई जा रही है।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!