Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
राष्ट्रीय

केन्‍द्रीय सहकारिता मंत्रालय ने ग्रामीण विकास बैंकों के रजिस्‍ट्रार कार्यालयों का कम्‍प्‍यूट्रीकरण करने का निर्णय लिया

1 min read
Text Size:

नई दिल्ली- केन्‍द्रीय सहकारिता मंत्रालय ने सभी 28 राज्यों तथा 8 केंद्र शासित प्रदेशों के पंजीयकों तथा 13 राज्यों में क्रियाशील 1,851 कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों को कंप्यूटरीकरण के माध्यम से सशक्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

देश की सभी प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के कंप्यूटरीकरण की योजना की तर्ज पर एक राष्ट्रीय एकीकृत सॉफ्टवेयर के माध्यम से 13 राज्यों में कार्यशील 1,851 कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों की सभी इकाइयों के कंप्यूटरीकरण तथा केन्द्रीय पंजीयक कार्यालय के कंप्यूटरीकरण की तरह ही सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहकारी समितियों के पंजीयक कार्यालयों के कंप्यूटरीकरण के लिए केंद्र प्रायोजित एक योजना को मंजूरी दी गई है l

इस योजना के लिए एक केन्द्रीय प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट का गठन किया जाएगा जो योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कार्य करेगा। इस योजना का कुल अनुमानित व्यय 225.09 करोड़ होगा।

इस योजना के क्रियान्वयन से जहाँ एक ओर लोगों को राज्यों के सहकारिता विभाग तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों के कार्यालयों द्वारा मिलने वाली सेवाएं त्वरित रूप से प्राप्त हो सकेंगी, वही दूसरी ओर इन कार्यालयों के कार्यों में पारदर्शिता एवं समरूपता आएगी जिससे कार्य कुशलता बढ़ेगी और समय की बचत होगी।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply