भाजपा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, मुख्यमंत्री सहित 25 मंत्री चुनाव मैदान में उतरे

 

 

शिवराज सिंह चौहान

कमल पटेल

विजय शाह

आशीष शर्मा

विजय पाल सिंह

 

अनोखा तीर, हरदा भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज अपनी तीसरी सूची भी जारी कर दी। पहली और दूसरी सूची में जहां भाजपा ने अपनी हारी हुई सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए थे तो वहीं इस तीसरी सूची में सभी जीती हुई सीटों पर मौजूदा विधायकों को ही प्रत्याशी बनाया गया है। दूसरी सूची में पार्टी ने जहां राजनैतिक दृष्टि से धमाका करते हुए तीन केन्द्रीय मंत्री और एक पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सहित 7 सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा है। जिसे देखते हुए पार्टी के मौजूदा मंत्रियों और विधायकों में भी खलबली मची हुई थी। पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के इस निर्णय को देखते हुए किसी को भी अपनी टिकिट पक्के होने की कोई पक्की उम्मीद नहीं थी। सबको यही लग रहा था कि अगली सूची में पार्टी फिर कौन सा धमाका करने वाली है। राजनैतिक विश्लेषक भी अक्सर कहीं गुजरात फार्मूला तो कहीं नए चेहरों पर दांव खेलकर सत्ता विरोधी लहर से मतदाताओं का रूख परिवर्तन करने जैसी संभावनाएं जता रहे थे। लेकिन आज आचार संहिता लागू होने के कुछ ही समय पश्चात पार्टी ने तीसरी सूची के साथ ही उन तमाम कयासों पर विराम लगा दिया जिसके तहत स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चुनाव लड़ने को लेकर व्यक्त किए जा रहे संदेह और मंत्रियों के टिकिट काटे जाने को लेकर की जाने वाली चर्चाएं बनी हुई थी। इस सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार के 25 मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है। ज्योतिष शास्त्रीयों के अनुसार इस बार भाजपा विषम संख्याओं पर केन्द्रित अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। अंक शास्त्र के अनुसार पार्टी ने पहली और दूसरी सूची 39-39 उम्मीदवारों की घोषित की थी। जिसका मूलांक 3 बनता है। ठीक उसी तरह यह 57 उम्मीदवारों की सूची का मूलांक भी 3 ही बन रहा है। खैर राजनीति में कब कौन सा शास्त्र काम कर जाए और कौन सा दल किस शास्त्र को अपनाए यह तो कहा नहीं जा सकता। बहरहाल चुनावी दृष्टि से भाजपा अपनी तीसरी सूची के साथ 136 उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर कांग्रेस से बाजी मारते नजर आ रही है। फिलहाल कांग्रेस मैदानी सर्वे और श्राद्ध पक्ष को देखकर अपने उम्मीदवारों की सूची को तराशने में जुटी हुई है। जबकि भाजपा के उम्मीदवार मतदाताओं के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए जनआशीर्वाद अर्जित करने भी निकल पड़े है।

 

मप्र भाजपा के 57 और प्रत्याशी घोषित

 

1. अटेर – डॉ अरविंद भदौरिया

2. ग्वा.देहात – भारत सिंह कुशवाह

3. ग्वालियर – प्रद्युमन सिंह तोमर

4. दतिया – डॉ. नरोत्तम मिश्रा

5. खुरई – भूपेंद्र सिंह

6. सुरखी – गोविंद सिंह राजपूत

7. रहली – गोपाल भार्गव

8. नरयावली – इंजी.प्रदीपलारिया

9. सागर – शैलेंद्र जैन

10. खरगापुर – राहुल सिंह लोधी

11. मलहरा – प्रद्युम्न सिंह लोधी

12. पन्ना – बृजेंद्र प्रताप सिंह

13. रामपुर बघेलान विक्रम सिंह

14. सिरमौर – दिव्यराज सिंह

15. मउगंज – प्रदीप पटेल

16. देवतालाब – गिरीश गौतम

17. रीवा – राजेंद्र शुक्ल

18. चुरहट – शरदेंदु तिवारी

19. जयसिंहनगर – मनीषा सिंह

20. जैतपुर – जयसिंह मरावी

21. अनूपपुर – बिसाहू लाल सिंह

22. मानपुर – मीना सिंह मांडवे

23. विजय राघवगढ़- संजय सत्येंद्र पाठक

24. मुड़वारा – संदीप जायसवाल

2५. पाटन – अजय विश्नोई

26. जबलपुर छावनी – अशोक रोहानी

27. पनागर – सुशील कुमार तिवारी

28. परसवाड़ा – रामकिशोर कांवरे

29. सिवनी – दिनेश मुनमुन राय

30. आमला – डॉ. योगेश पंडाग्रे

31. हरदा – कमल पटेल

32. सोहागपुर – विजयपाल सिंह

33. सांची – प्रभुराम चौधरी

34. सिलवानी – रामपाल सिंह

35. सिरोंज – उमाकांत शर्मा

36. बैरसिया – विष्णु खत्री

37. नरेला – विश्वास सारंग

38. गोविंदपुरा – कृष्णा गौर

39. हुजूर – रामेश्वर शर्मा

40. बुधनी – शिवराज सिंह चौहान

41. इच्छावर – करण सिंह वर्मा

42. सीहोर – सुदेश राय

43. देवास – गायत्री राजे पंवार

44. हाटपिपल्या – मनोज चौधरी

45. खातेगांव – आशीष शर्मा

46. हरसूद – डॉ. विजय शाह

47. बड़वानी – प्रेमसिंह पटेल

48. बदनावर – राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

49. इंदौर-2 – रमेश मेंदोला

50. इंदौर-4- मालिनी लक्ष्मण सिंह गौर

51. सांवेर – तुलसीराम सिलावट

52. उज्जैन दक्षिण – डॉ.मोहन यादव

53. रतलाम शहर -चेतन्य कश्यप

54. मंदसौर – यशपाल सिंह सिसोदिया

55. मल्हारगढ़ – जगदीश देवड़ा

56. सुवासरा – हरदीप सिंह डंग

57. जावद – ओमप्रकाश सकलेचा

Views Today: 4

Total Views: 212

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!