Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

छात्रा का मोबाईल नंबर सोशल मीडिया में वायरल करना युवक को पड़ा महंगा

2 min read
Text Size:

भोपाल- पिपलानी इलाके में एक छात्रा का मोबाईल नंबर सोशल मीडिया में वायरल करना युवक को महंगा पड़ गया, आरोपी युवक, छात्रा का रिश्तेदार है, इस मामले में पिपलानी थाना पुलिस ने इंजीनियरिंग की छात्रा की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ धमकाने और आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।  छात्रा का फोन नंबर सोशल मीडिया में वायरल होते ही  छात्रा के पास अनजान लोगों के फोन आने लगे थे। लोग फोन पर छात्रा से अनर्गल बात करते थे। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रिश्तेदार निकला युवक 

पुलिस के अनुसार  मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय युवती बेहद परेशान होकर थाने पहुंची वह निजी इंजीनियरिंग कालेज में बीई प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसने बताया की पिछले कुछ दिनों से उसे दिनभर अंजान लोगों के लगातार फोन आ रहे है और वह सभी उसके साथ अनर्गल बाते कर रहे है, छात्रा अपने परिवार के साथ रहती है। छात्रा को जानकारी लगी की  करीब एक सप्ताह पहले किसी ने इंस्टाग्राम की रील पर उसका मोबाइल नंबर वायरल कर दिया है।  इससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। जब उसने फोन करने वालों से अपने फोन नंबर के बारे में पूछा तो पता चला कि उसका मोबाइल नंबर इंस्टाग्राम की रील पर डला हुआ है और लिखा है कि इस नंबर पर संपर्क करें।

परिचित युवक पर जताया शक

पूरा मामला समझते ही छात्रा को शक हुआ की यह हरकत उसके एक परिचित ने की होगी, शिकायत के साथ ही छात्रा ने इस मामले में अपने परिचित अनुज गुर्जर पर संदेह जाहिर किया था। हद तो तब हो गई जब छात्रा ने अनुज से बातचीत करते हुए उसे इस हरकत पर समझाने की कोशिश की तो उसने धमकाना शुरू कर दिया था। शिकायत की प्रारंभिक जांच में छात्रा के आरोप की पुष्टि होने पर पुलिस ने इस मामले में अनुज गुर्जर के खिलाफ धमकी देने और आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply