Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

OBC आरक्षण पर प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस पर लगाया बंटवारे की राजनीति करने का आरोप

2 min read
Text Size:

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए उसपर बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होने सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी राजनीति में सरकार धन के दुरुपयोग पर किए गए हस्तक्षेप का स्वागत किया। उन्होने कहा कि लोकतंत्र के चौथा स्तंभ न्यायपालिका अगर ऐसा संवाद शुरु करती है तो आने वाले समय में हमारी अर्थव्यवस्था की प्रगति की गति तेज होगी और हम अपने आने वाली पीढ़ी को और सुंदर भविष्य देने में सफल होंगे ऐसा मैं और मेरी पार्टी दोनों मानती है। इसी के साथ उन्होने चुनावों के दौरान अपने विरोधी पर अनर्गल आरोपों लगाने की परिपाटी पर चिंता जताते हुए कहा कि ये भी खत्म होनी चाहिए।

अजय सिंह पर साधा निशाना

प्रहलाद पटेल ने कहा कि कुछ दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने आरोप लगाया था कि मेरे द्वारा कोयला मंत्री रहते हुए कोयला घोटाला किया गया। उन्होने कहा कि कांग्रेस हमेशा तथ्यों से परे बात करते है। ये घोटाला साल 2005 से 2009 के बीच हुआ था और मैं साल 2004 से लेकर 14 तक सांसद तक नही था, मंत्री तो दूर की बात है। केंद्रीय मंत्री ने अजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि उनके नाम के साथ ‘राहुल’ जुड़ा है और ये राहुल नाम का ही प्रभाव है जो वो इस सीमा तक चले गए और बिलकुल तथ्यविहीन बातें कर रहे हैं। उन्होने कहा कि मेरे ऊपर या मेरे खानदान के ऊपर किसी तरह के आर्थिक आरोप नहीं है और हम नैतिक मूल्यों की राजनीति करते हैं।

ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर आरोप

वहीं उन्होने पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने और महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण की मांग करने को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होने कहा कि पिछड़ा वर्ग के वोट बटोरने वालों ने पिछड़ा वर्ग कमीशन को संवैधानिक मान्यता तक नहीं दी थी। भाजपा ने मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के 3 मुख्यमंत्री देकर हैट्रिक बनाई है और हमारे प्रधानमंत्री भी उसी वर्ग से आते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का रास्ता पिछड़ों को सबल बनाना और उन्हें नेतृत्व प्रदान करने का है, बजाय कि बंटवारा कर ड्रामा करना। उन्होने कहा कि कांग्रेस केवल वोटों के लिए इस तरह बांटने वाली राजनीति कर रही है लेकिन जनता सारी असलियत जानती है और अब वो किसी के छलावे में नहीं आने वाली है।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply