Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

इतवारा इलाके में एएसआइ को मारा चाकू, एक बदमाश की पहचान हुई

2 min read
Text Size:

भोपाल- थाना इलाके के इतवारा मोहल्ले में दो बदमाशों ने कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआइ पर चाकू से हमला कर दिया था। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। दोनों आरोपितों में से एक बदमाश की पहचान अदनान के रूप में हुई है। पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक उसके बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

झगड़ा शांत कराने पहुंचे थे एएसआइ

तलैया थाना पुलिस के मुताबिक एएसआइ जगदीश रघुवंशी कोतवाली थाने में पदस्थ हैं। वह इतवारा स्थित शराब दुकान के साामने से गुजर रहे थे। वहां खड़े एक आटो के पास दो युवक एक दूसरे से मारपीट कर रहे थे। एएसआइ रघुवंशी उन्हें समझाइश देने पहुंचे। इस दौरान उनमें से एक युवक ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। एएसआइ ने चाकू का वार रोकने की कोशिश की। इस दौरान चाकू उनके दाहिने हाथ की हथेली में अंगूठे के पास लग गया। हमीदिया अस्पताल में उपचार कराने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले

तलैया थाना प्रभारी चतुर्भुज सिंह राठौर ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए। साथ ही घटना के समय आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। उसके आधार पर दो में से एक आरोपित की पहचान अदनान के रूप में हुई। उसकी तलाश की जा रही है। अदनान के गिरफ्त में आने के बाद ही दूसरे आरोपित के बारे में पता चल सकेगा। पुलिस ने एएसआइ की शिकायत पर अदनान और साथी के खिलाफ चाकू से चोट पहुंचाने का केस दर्ज किया है।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply