बेटमा टोल प्लाजा पर हुआ विवाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रोकी गाड़िया, मैनेजर ने मांगी माफी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मोहनखेड़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा की जनआक्रोश की जनसभा में बड़ी संख्या इंदौर से कांग्रेसियों की गाड़ियों का काफ़िला धार रोड पर बेटमा से निकला, जहां टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़िया रोक अभद्र भाषा में बात की। जिसके बाद पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के साथ बड़ी संख्या कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा का घेराव कर दिया।

मैनेजर ने मांगी माफी

वहीं, विनय बाकलीवाल के साथ संभागीय प्रवक्ता अमित चौरसिया और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी राजपाल ने टोल प्लाजा के मैनेजर से बात कर वहां काम कर रहे कर्मचारियों के दुर्व्यवहार की शिकायत की। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए मैनेजर द्वारा माफी मांगी गई। बता दें कि इस टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा अक्सर आम जनता से भी दुर्व्यवहार किया जाता है। जिसके विवाद की खबरें आए दिन धार से सामने आती है।

Views Today: 2

Total Views: 150

Leave a Reply

error: Content is protected !!