Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
राष्ट्रीय

कर्मचारियों के लिए CM की बड़ी घोषणा, भत्ते में 2.5 गुना की वृद्धि, विशेष भत्ते में मिलेंगे बेसिक पे के 20 प्रतिशत, खाते में आएंगे इतने रुपए, मिलेगा लाभ

2 min read
Text Size:

कर्मचारी पुलिस कर्मियों के लिए राज्य सरकार द्वारा बड़ी घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा हुई घोषणा के तहत अब उनके भत्ते में 2.5 गुना की बढ़ोतरी की गई है। जल्द इसके लिए आदेश जारी किए जाएंगे। आदेश जारी होने के साथ ही उनके वेतन में 5000 रुपए तक का इजाफा देखा जाएगा।

हरियाणा की खट्टर सरकार द्वारा लगातार कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की जा रही है। इसी बीच प्रदेश के कर्मचारी पुलिस कर्मियों के लिए सीएम ने बड़ी घोषणा की है। वर्दी और राशन भत्ते में 2.5 गुना की वृद्धि की गई है। करनाल पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड हुई। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शत्रु जीत कपूर और अलग-अलग पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

कर्मचारियों को बेसिक पे का 20% विशेष भत्ते

पुलिस कर्मियों के वर्दी और राशन भत्ते में ढाई गुना की बढ़ोतरी की घोषणा करने के साथ ही परिवहन भत्ते में 6 गुना की वृद्धि की गई है। वही राशन भत्ते को डाइट मनी से पुकारा जाएगा। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारियों को बेसिक पे का 20% विशेष भत्ते के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। हर पुलिस लाइन में ई लाइब्रेरी खोली जाएगी।

परिवहन भत्ते में 6 गुना की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र पुलिस कर्मियों के परिवहन भत्ते में 6 गुना की बढ़ोतरी की गई है। डीएसपी लेवल के अफसर को साल में एक बार 5000 वर्दी भत्ता उपलब्ध कराया जाता था। अब उन्हें वर्दी भत्ते के रूप में 10000 मिलेंगे जबकि परिवहन भत्ते के रूप में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को 120 रुपए मासिक से बढ़कर 720 रुपए मासिक करने की घोषणा की गई है। एसआई, एएसआई और इंस्पेक्टर को भी महीने में 1000 परिवहन भत्ता के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

233 Views
What do you think?

Leave a Reply