Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मध्‍य प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख से अध‍िक, 22 लाख से अध‍िक युवा पहली बार डालेंगे वोट

2 min read
Text Size:

भोपाल- मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मध्‍य प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 है। 18 से 19 वर्ष आयु समूह के मतदाता 22 लाख 36 हजार 564 है। ये मतदाता पहली मर्तबा अपने मताध‍िकार का उपयोग करेंगे।

थर्ड जेंडर 1373 मतदाता

इसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607, महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 और थर्ड जेंडर 1373 हैं।

7 लाख से अधिक के नाम हटाए गए

मतदाता सूची में 24 लाख 33 हजार 965 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। वहीं, 7 लाख 50 हजार 175 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। 15 लाख एक हजार 140 मतदाताओं के नाम, पता आदि विवरण में संशोधन किया गया है।

बाघाघाट के सोनेवानी केंद्र में सबसे कम 42 मतदाता

बालाघाट विधानसभा के सोनेवानी मतदान केंद्र में सबसे कम 42 मतदाता है। 18 से 19 वर्ष आयु समूह के मतदाता 22 लाख 36 हजार 564 है। जबकि, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या छह लाख 53 हजार 640 है। 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता पांच हजार 124 और अप्रवासी मतदाता 99 है।

दिव्यांग मतदाताओं की संख्या पांच लाख से अधिक

दिव्यांग मतदाताओं की संख्या पांच लाख पांच हजार 146 है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन में बताया कि नाम जोड़ने के आवेदन नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक लिए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के बाद मतदाता सूची से नाम हटाने के आवेदन पर कार्रवाई नहीं होगी।

199 Views
What do you think?

Leave a Reply