Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

भाजपा उम्मीदवारों पर कमलनाथ ने साधा निशाना, एक्स पर लिखा-भाजपा ‘भगदड़ जर्जर पार्टी’ बन गयी

1 min read
Text Size:

भोपाल- मध्यप्रदेश में चुनावी साल में नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। पूर्व सीएम एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा सांसदों और दिग्गज नेताओं को विधानसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर जमकर सियासी हमला बोला है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि मप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा असमंजस में पड़ गयी है। भाजपा ने अब तक जिन कथित दिग्गजों को जबरन प्रत्याशी बनाया है, उन्हें उम्मीदवार नहीं बल्कि ‘नाउम्मीदवार’ कहना उचित होगा।

जन सत्ता को सौदा समझने वाली भाजपा अब स्वयं परेशान हैं। पहले तो भाजपा ने जनमत का अपमान किया, अब एक-एक प्रत्याशी और एक-एक मत के लिए तरस रही है।
जोड़-तोड़ से सरकार बनाने वाले स्वयं की अंदरूनी तोड़-फोड़ से परेशान हैं। चुनाव लडऩे के लिए पार्टी का अनावश्यक दबाव देखकर भाजपा में कई कद्दावर नेता तो निष्क्रिय होकर सामने से हटकर भागे-भागे फिर रहे हैं। कई नेतागण नये रास्ते तलाश चुके हैं या कई नये रास्ते तलाश रहे हैं। आंतरिक असंतोष से भाजपा का संगठनात्मक ढांचा भी अब चरमराकर जर्जर हो गया है। मध्यप्रदेश में भाजपा ‘भगदड़ जर्जर पार्टी’ बन गयी है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply