Skip to content
Thursday, 22 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय

नवाज 21 अक्टूबर को लाहौर पहुंचेंगे

1 min read
Text Size:

इस्लामाबाद- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 21 अक्टूबर को 4 साल बाद लंदन से वापस लौटेंगे। इसके लिए उन्होंने फ्लाइट के टिकट भी बुक कर लिए हैं। पाकिस्तानी मीडिया ऐरी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नवाज पहले लंदन से अबु धाबी पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से वो लाहौर के लिए फ्लाइट बोर्ड करेंगे।

नवाज 21 अक्टूबर को लाहौर के अलामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक नवाज शरीफ के लिए एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट 243 का बिजनेस क्लास टिकट बुक किया गया है। फ्लाइट में नवाज के साथ उनके स्टाफ मेंबर, पर्सनल एडवाइजर डॉ. एदनान और सांसद इरफान सिद्दिकी मौजूद रहेंगे।

276 Views
What do you think?

Leave a Reply