Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सुभाष नगर, भोपाल में ‘भोपाल मेट्रो ट्रायल रन का शुभारंभ’

2 min read
Text Size:

भोपाल- मेट्रो के लिए दिन एतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुभाष नगर डिपाे से में मेट्रो के ट्रायल रन का शुभारभं क‍िया। इसी मेट्रो से सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक सफर क‍ियाा। इस दौरान चिक‍ित्‍सा श‍िक्षामंत्री व‍िश्‍वास सारंग, महापौर मालती राय, व‍िधायक कृष्‍ण गौर, रामेश्‍वर शर्मा, व‍िष्‍णु खत्री, नगर न‍िगम अध्‍यक्ष क‍िशन सूर्यवंशी, भाजपा के उम्‍मीदवार व पूर्व व‍िधायक ध्रुवनारायण स‍िंंह व पूर्व महापौर आलोक शर्मा के अलावा मेट्रो की तकनीकी टीम और अधिकारियों ने भी साथ में यात्रा की।

परिवहन की नई क्रांति “भोपाल मेट्रो”

बता दें कि ट्रायल रन के मद्देनजर प्रायोरिटी कारिडोर और इसमें पड़ने वाले स्टेशनों को सजाया गया है। ट्रायल रन प्रायोरिटी कारिडोर के सुभाष नगर से आरकेएमपी स्टेशन के बीच रहा। हालांकि इस दौरान बीच में पड़ने वाले केंद्रीय स्कूल, डीबी माल और एमपी नगर स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकी। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मेट्रो को हरी झंडी दिखा रवाना क‍िया।

दुल्हन की तरह स्टेशनों को सजाया

मेट्रो पांच स्टेशनों से गुजरेगी, लेकिन फोकस वाले स्टेशन सुभाष नगर और आरकेएमपी हैं। मुख्यमंत्री चौहान सुभाषनगर स्टेशन से मेट्रो में सवार होंगे और आरकेएमपी स्टेशन पर उतरेंगे। इसलिए इन दोनों स्टेशनों को चमकाया गया है। सुभाषनगर स्टेशन पर एस्केलेटर, सीढ़ियां और फुटओवर ब्रिज का काम पूरा कर लिया गया। सोमवार को यहां रेड कॉरपेट बिछाया गया। मेट्रो कोच और स्टेशन को फूलों से सजाया जा रहा है। उधर, डिपो में बड़ा सा डोम बनाया गया है। जहां कार्यक्रम को मुख्यमंत्री संबोधित क‍िया।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply