Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

हाईटेक स्टेट मीडिया सेंटर: पत्रकारिता में शोध केन्द्र के रूप में विकसित होगा

1 min read
Text Size:

भोपाल- मप्र में पत्रकारिता को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर वरिष्ठ पत्रकारों के अनुभवों को नव युवा पत्रकारों से जोड़ने भोपाल के पुराने पत्रकार भवन को हाइटेक रूप में पत्रकारों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोकार्पित किया गया। माना जा रहा है कि यह केन्द्र पत्रकारिता के मूल्यों एवं पत्रकारों के संरक्षण को लेकर तकनीकी डेटाबेस का आधार पर पत्रकारिता के दिशा में एक उत्कर्ष कदम होगा।

वर्तमान में मप्र में पत्रकारिता के अड्डे तो बहुत हैं लेकिन अगर कोई पत्रकार शोधकार्य कार्य करना चाहे तो ऐसे केन्द्र की दरकार थी। मुख्यमंत्री ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के बीच यह केन्द्र स्थापित की अनुमति देकर मप्र के पत्रकारों को एक तोहफा दिया है। उम्मीद है केन्द्र पर पत्रकारिता फैलोशिप जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होगे जो पत्रकारों के लिए व्यक्तिवाद से हटकर सामुदायिक पत्रकारिता के दिशा में नये कदम होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का आधार स्तंभ है, इसको आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसी क्रम में भोपाल में स्टेट मीडिया सेंटर का भूमि-पूजन किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने नये परिसर के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

201 Views
What do you think?

Leave a Reply