कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में निकाली जा रही कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में यात्रा के सातों रूटों के प्रभारियों के नेतृत्व में निर्धारित रूट के तहत यात्राऐं अपने पड़ाव-दर-पड़ाव सभाओं, नुक्कड़ नाटकों और रैलियों के माध्यम से आयोजित की जा रही है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में जनता का अपार समर्थन जगह-जगह मिल रहा है। वहीं सत्ता में चंद महीने रहने वाली भाजपा के नेताओं में आपा-धापी मची हुई है। जनता के आक्रोश से भाजपा भयभीत है, भाजपा शिवराज सिंह नहीं बल्कि मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रही है। जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अपने बयान में कहा:-
जन आक्रोश यात्रा के दौरान देखने को मिला कि जनताका रूख भाजपा के खिलाफ है: डॉ. गोविंद सिंह

जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव मध्यप्रदेश के सहप्रभारी शिव भाटिया के नेतृत्व में यात्रा आज बैराड़, पोहरी एवं शिवपुरी विधानसभा में निकाली गई। कांग्रेस नेताओं ने जन आक्रोश सभाओं को सम्बोधित किया, इस अवसर पर जगह जगह यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता में इनता आक्रोश भाजपा को लेकर है कि वह अब केवल परिवर्तन की पुकार कर रहा है। महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी, महंगाई, दलितओं और आदिवासियों के साथ हो रहीं निर्मम घटनाओं से जनता कराह रही है। जन आक्रोश यात्रा के दौरान जो स्थिति देखने को मिल रही है, इससे पहले शायद ही कभी देखने को मिली हो। ग्वालियर-चंबल में तो स्थिति ज्यादा खराब है। स्थानीय जनता कमलनाथ के नाम पर मुहर लगाने के लिए आतुर बैठी है।

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!