Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

इन्दौर में गणेश विसर्जन करने गए पॉंच युवक डूबे : तीन की मौत, दो को बचाया

2 min read
Text Size:

इन्दौर- गणेश विसर्जन करने गए पॉंच किशोर युवकों के डूबने की ख़बर है, इनमें से एक नाबालिग सहित तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई है। जबकि दो युवकों को बचा लिया गया है। हादसा गॉंधी नगर थाना क्षेत्र में स्थ‍ित सुपर कॉरिडोर के पास एक खदान में हुआ।
गॉंधी नगर थाना पुलिस के अनुसार हादसा गॉंधी नगर थाना क्षेत्र में स्थ‍ित सुपर कॉरिडोर के पास एक खदान में हुआ। यहां मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कंडीलपुरा निवासी पॉंच बच्चे सुपर कॉरिडोर के पास खदान के गड्ढे में जमा पानी में गणेश विसर्जन के लिए गए थे। गणेश मूर्ति विसर्जन के बाद नहाते समय अमन कौशल (21), भय्यू कौशल (19) और अनीस (16) की डूबने से मौत हो गई। जबकि दो साथियों अब्बू और चीनू को बचा लिया गया। अमन और भय्यू दोनों सगे भाई बताये गये है।

ये युवक घर पर बगैर बताए आए थे। एनडीआरएफ की टीम ने खदान के गड्ढे से शवों को निकाला, इन शवों को अरबिंदों अस्पताल भेजा गया है। शनिवार सुबह न शवों का पोस्टमार्टम होगा।
मिली जानकारी के अनुसार पहले ये युवक खेड़ीघाट नर्मदा नदी पर जाने वाले थे, लेकिन परिवार वालों ने वहां जाने से मना कर दिया था। इसके बाद सभी लोग घरवालों को बिना बताए वाहन से सुपर कॉरिडोर पर गणेश विसर्जन के लिए आ गए और यह हादसा हो गया।
इस घटना को अत्यंत दु:खद बताते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं अभी इन्दौर में नहीं हूँ, मीटिंग के लिए दिल्ली आया हूँ। इस दु:खद समाचार की जानकारी मिलने पर मेरी मुख्यमंत्रीजी से फोन पर बात हुई है, दिवंगत बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रू. की राश‍ि देने के मेरे आग्रह को उन्होने स्वीकार कर लिया है।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply