Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

इंदौर में 30 सितम्बऱ, राजधानी भोपाल में 3 अक्टूबर को मेट्रो ट्रेन ट्रायल रन

2 min read
Text Size:

भोपाल:-  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के बड़े नगरों में मेट्रो ट्रेन सुविधा नागरिकों के लिए सुगम यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कई शिफ्टों में निरंतर हुए कार्य की पूर्णता हुई है। इंदौर और भोपाल में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की शुभ घड़ी आ गई है। प्रदेश के सबसे बड़े नगर इंदौर में 30 सितम्बर को मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रायल रन की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो काँफ्रेंस द्वारा मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह और कलेक्टर इंदौर इलैया राजा टी से इंदौर में मेट्रो ट्रेन ट्रायल रन के लिए की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

इंदौर में मुख्यमंत्री चौहान के साथ ही क्षेत्रीय सांसद शंकर लालवानी और अन्य जनप्रतिनिधि ट्रायल रन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इंदौर में ट्रायल 6 किलोमीटर का रहेगा। मेट्रो ट्रेन तीन कोच की होगी। इसकी कुल यात्री क्षमता 900 रहेगी। भविष्य में इंदौर में 25 मेट्रो ट्रेन संचालित होंगी जो लगभग सात लाख यात्रियों को सफर करवाएंगी।

भोपाल में ट्रायल रन 3 अक्टूबर को

मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में मेट्रो ट्रेन ट्रायल रन की तैयारियों की भी जानकारी प्राप्त की। कॉर्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने बताया कि मेट्रो ट्रेन के लिए विश्व स्तरीय उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। एडवांस क्वालिटी के कोच निर्मित किए गये हैं। राजधानी में मेट्रो ट्रेन ट्रायल रन के पूर्व सभी आवश्यक कार्य पूर्ण किए गए हैं। भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सुभाष नगर तक ट्रायल रन के लिए तैयारी की जा रही है। भोपाल में ट्रायल रन के कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भोपाल और इंदौर में मेट्रो ट्रेन सुविधा प्रारंभ करने के कार्य में संलग्न स्टाफ के सदस्य सराहना के पात्र हैं। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply