गणेश विसर्जन चल समारोह में युवक पर तलवार से हमला, डीजे पर नाचने को लेकर हुआ था विवाद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- राजधानी के बैरागढ़ थाना इलाके में की दरमियानी रात को गणेश विसर्जन समारोह में जुलूस में बज रहे डीजे की धुन पर नाचने को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों ने एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

वारदात के बाद आरोपित फरार

बैरागढ़ थाना पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाले चंद्रप्रकाश तेजवानी निजी व्यवसाय करते हैं। की दरमियानी रात तीन बजे वह गणेश विसर्जन समारोह में शामिल झांकी के साथ पैदल चल रहे थे। साथ ही वह उत्सव समिति के युवकों के साथ डीजे की धुन पर डांस भी कर रहे थे। इस दौरान नाचने की बात पर उनका जुलूस में शामिल जानसन, कोहेनूर और कुलदीप नाम के युवकों से विवाद हो गया। गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान तीनों युवकों ने मिलकर चंद्रप्रकाश पर तलवार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

जुलूस के आसपास मौजूद पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उनके घर पर दबिश भी दी, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल सका। घायल युवक का अस्पताल में आपरेशन किया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

Views Today: 2

Total Views: 140

Leave a Reply

error: Content is protected !!