Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

कांग्रेस ने टिकट रोके, भाजपा की सूचियों का वेट एंड वाच कर रही

2 min read
Text Size:

भोपाल- जनआक्रोश यात्रा से मध्यप्रदेश में अपनी धमाकेदार एंट्री कर रही कांग्रेस इस बार दिल्ली-मुम्बई के चुनावी प्रोफेशनल के सहारे मध्यप्रदेश में अपनी चुनावी धार तेज कर चुकी हैं। अब कांग्रेस ने नया पैंतरा खेला है उसने अपने सारे टिकट रोक दिये है और पूरी भाजपा सूचियों के इंतजार में वेट एंड वाच की स्थिति में हैं। कांग्रेस के सूत्रों का कहना हैं कि वह कुछ सीटों पर भाजपा के उपेक्षित और टिकट सूची से बाहर कर दिये नेताओं, मंत्रियों व विधायकों को भी उतार सकती हैं।
कुल मिलाकर इस बार कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में अपनी सत्ता वापसी की तैयारी पूरे होमवर्क के साथ की हैं।

इसके लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली-मुम्बई के प्रोफेशनल भी कार्य पर लगाये है और एक-एक सीट का चुनावी गणित भी समझा है। सूत्र बताते हैं कि प्रोफेशनल ने कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों के साथ ही भाजपा के संभावित उम्मीदवार का डाटा भी एकत्रित किया हैं। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के मंत्री, विधायक या दिग्गज नेता का टिकट कटने पर उन्हें कांग्रेस से उतारने पर संभावित परिणामों के भी आंकलन जुटाये हैं। बताया जाता है कि इसी कारण अब कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवारी की सूची रोक ली है और भाजपा की सूचियां जारी होने का इंतजार कर रही हैं। कांग्रेस ने अपने संभावित उम्मीदवारों को बता भी दिया है कि

111 Views
What do you think?

Leave a Reply