भाजपा ने चुनाव में उतारी प्रवासी नेताओं की फौज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- भाजपा आलाकमान ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में केद्रीय मंत्री, सांसद और पदाधिकारियों को प्रत्याशी बनाने के बाद अब उत्तरप्रदेश और बिहार के दिग्गज नेताओं की फौज मैदान में उतार दी है। ये सभी नेता एमपी में जिला प्रभारियों से चर्चा कर जमीनी हकीकत जानेंगे। यूपी के 50 से ज्यादा बड़े नेता इसके लिए भोपाल पहुंच गए हैं। इनमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सुशील मोदी, मुख्तार अब्बास नकवी, स्वतंत्र देव सिंह, दिनेश शर्मा, लक्ष्मीकांत, संतोष गंगवार, दिनेश खटीक, सुरेश राणा जैसे नाम शामिल हैं।  इसके पहले भाजपा भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव जैसे केंद्रीय मंत्रियों को मध्यप्रदेश में चुनाव में पहले ही मैदान में लगा चुकी है।भोपाल के एक निजी होटल में इन प्रवासी कार्यकर्ताओ की बैठक को आयोजित किया गया है। इस बैठक में यूपी से आए तमाम नेता शामिल हुए हैं। इसके पहले भाजपा ने विभिन्न प्रदेश से आए विधायकों की ड्यूटी मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभाओ में लगाई थी। इन सभी विधायकों ने एक हफ्ते तक विधानसभा में रहकर जनता की नब्ज टटोली थी। इसके लिए प्रवासी विधायक सम्मेलन आयोजित किया गया था। भाजपा की इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल होंगे।

देश में मोदी एमपी में बीजेपी का तूफान
उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि एमपी में पिछले के चुनाव से पहले इस बार ज्यादा सीट आयेंगी। बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने जनहित का कार्य किया है। मप्र में महिलाओं के प्रसव से लेकर जीवन यापन तक की योजनाएं हैं। चुनाव में इन योजनाओ के बल पर जीत मिलेगी। देश मे मोदी और मप्र में बीजेपी का तूफान है। कांग्रेस  बौखला गई है।

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

error: Content is protected !!