Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

मप्र चुनाव में सनातन और हिंदुत्व के बाद अब गौ माता की इंट्री

2 min read
Text Size:

भोपाल- मप्र विधान सभा चुनाव सनातन और हिंदुत्व के बाद अब गाय की भी इंट्री हो गई है। कांग्रेस की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त रहे संत महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा एक बार फिर ठीक चुनाव के पहले सक्रिय हुए हैं और गाय की इंट्री चित्रकूट के मंदाकिनी तट से की है। उन्होंने मंदाकिनी नदी के तट में गंगा की शपथ खाकर ‘गौ माता बचाओ यात्रा’ का शुभारंभ किया है। यह यात्रा चित्रकूट से महाकाल नगरी उज्जैन तक जाएगी और 10 अक्टूबर को समापन होगा।
कंप्यूटर बाबा ने यात्रा की शुरुआत करते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा, कहा कि यह सरकार गाय के प्रति एकदम निरंकुश है। तमाम योजनाएं बनती हैं लेकिन गौ माता के लिए क्यों नहीं सरकार योजनाएं बना रही है। गायें दर-दर की ठोकर खा रही है, जबकि कमलनाथ की सरकार ने गौ माता के लिए कई गोशाला बनवाई थी और गाय के प्रति काफी योजनाएं चलाई थी लेकिन इस सरकार में सभी योजनाएं धरातल पर समा गईं। जो गोशालाएं बनी हैं, उनमें खाने-पीने की भी व्यवस्था नहीं है। पूरा संत समाज गली-गली गांव-गांव जाकर गाय बचाओ अभियान चलाएंगे।

गौ माता की रक्षा करने में नाकाम
कंप्यूटर बाबा ने कहा कि सरकार को भी गौ माता बचाओ अभियान में सहयोग देना चाहिए ताकि हमारी गौ माता की रक्षा की जा सके। उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहती है। सनातन धर्म की बात करने वाली भाजपा सरकार गौ माता की रक्षा करने पर क्यों नाकाम साबित हो रही है। अगर आंदोलन के बाद सरकार ने कोई नियम नहीं बनाया तो संत समाज व्यापक आंदोलन करेगा।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply