Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल

दीक्षांत शपथ और उपदेश को अपने जीवन में उतारें विद्यार्थी: राज्यपाल श्री पटेल

2 min read
Text Size:

राज्यपाल पटेल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधि और स्वर्ण पदक

राज्यपाल पटेल ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों को परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक आगे बढ़ने के लिय प्रेरित करता है। जीवन की सफलताओं में कभी भी अपने माता-पिता और गुरुजनों को नहीं भूलें। उनके सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। पटेल ने कहा कि शिक्षक, युवा वर्ग को दृढ़ संकल्पवान बनाएं। उन्हें समस्याओं से जूझना सिखाएं ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी एपका आत्मबल बना रहें। विद्यार्थी वंचित वर्गों के प्रति भी संवेदनशीलता के साथ सहयोग के लिए तत्पर रहें।

स्वच्छता दिवस पर सक्रियता से भाग लें विद्यार्थी

राजपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले स्वच्छता दिवस पर होने वाली गतिविधियों में बढ़-चढ़कर और उत्साह पूर्वक हिस्सा लेने को कहा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने परिसर को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रेरित करते रहने की समझाइश दी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राज्यपाल पटेल का पुष्पगुच्छ, शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। राज्यपाल पटेल एवं अतिथियों ने विश्वविद्यालय की उपलब्धि पर आधारित स्मारिका का विमोचन किया। दीक्षांत समारोह में स्मृति-चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर कुलपति राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय, प्रो. एस. सूर्यप्रकाश भी उपस्थित थे। उन्होंने भारतीय शिक्षा की ऐतिहासिकता और गौरवशाली विरासत की महत्ता पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सुरेश कुमार जैन ने बताया कि 165 विद्यार्थियों को उपाधि और स्वर्ण पदक प्रदान किये गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने दीक्षित विद्यार्थियों को दीक्षांत उपदेश दिया और दीक्षांत शपथ दिलाई।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply