Skip to content
Sunday, 1 November 2026
मध्य प्रदेश

मंदसौर में सनसनीखेज चोरी, लाखो की सिगरेट ले उड़े बदमाश

2 min read
Text Size:

मंदसौर- सिगरेट और पान मसाला के बड़े व्यापारी के यहां चोरी हो गई। चोर व्यापारी की पिक अप और 40 कार्टून सिगरेट और पान मसाला ले गए है। चोरी गए माल की कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि दुकानदार का कहना था कि रात में सीसीटीवी कैमरे बंद कर गया था।

व्यापारी की गाड़ी भी ले गए बदमाश

मिली जानकारी के अनुसार चोरी की घटना दरमियानी रात करीब 2 बजे बाद लक्कड़पीठा में अग्रवाल एजेंसीज पर हुई। बदमाश चार पहिया गाड़ी से आए थे। रात करीब 2 बजे वे ताला तोड़कर गोडाउन में दाखिल हुए। बदमाश गोडाउन से महंगी सिगरेट के कई कार्टून ले उड़े। गोडाउन में व्यापारी की पिकप गाड़ी में ही चोरी माल भरकर ले गए।

50 लाख की चोरी बताई जा रही

बताया जा रहा है कि बदमाश खुद की गाड़ी और व्यापारी की गाड़ी में महंगी सिगरेट भरकर ले गए। सूत्रों की माने तो करीब 40 कार्टून ले जाने की आशंका है। माल की कीमत 40 लाख से अधिक आंकी जा रही है। व्यापारी की गाड़ी सहित 50 लाख की चोरी बताई जा रही है।

सुबह करीब 11 बजे तक एसपी अनुराग सुजानिया, एएसपी गौतमसिंह व टीआई राकेश मोदी घटनास्थल तक पहुंच चुके थे। पुलिस द्वारा तफ्तीश जारी है। कोतवाली टीआई राकेश मोदी ने मीडिया से चर्चा में यह कहा कि सीसीटीवी कैमरे व्यापारी खुद ही बंद कर गए थे।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply