Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श‍िवराज स‍िंंह चौहान की अध्‍यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री श‍िवराज स‍िंंह चौहान की अध्‍यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के साथ प्रारंभ हुई।

ये निर्णय भी हो सकते हैं

राज्य स्तर पर किसी सब जूनियर, जूनियर, सीनियर खेल प्रतियोगिता समकक्ष पैरा खेल प्रतियोगिता में भाग लेने पर 25 हजार, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने पर 50 हजार और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

आज कैबिनेट बैठक

इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

मानदेय बढ़ाने की घोषणा पर निर्णय होगा

इसके अतिरिक्त बैठक में कोटवार और अतिथि विद्वानों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा पर निर्णय होगा। जबलपुर में पोंडा और कटंगी, मऊगंज में देवतालाब, ग्वालियर में पिछोर तहसील के गठन, मुरैना की तहसील पोरसा को राजस्व अनुविभाग बनाने, लोक निर्माण विभाग में कंप्यूटरीकृत परियोजना प्रबंधन प्रणाली की स्थापना, मध्य प्रदेश आइटी, आइटीइएस एवं इएसडीएम निवेश संवर्धन नीति 2023 जारी करने सहित अन्य प्रस्तावों पर निर्णय किया जाएगा।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply