Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
भोपाल

अहिल्या नगरी एक्सप्रेस की छत से टपकने लगा पानी, वर्षा ने खोली रेलवे की पोल

2 min read
Text Size:

भोपाल- रेलवे एक ओर ट्रेनों को आधुनिक बना रहा है, वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दे रहा है। लेकिन जो ट्रेनें नियमित रूप से चल रही है, उस पर रेलवे को कोई ध्यान नहीं है। ट्रेनों सफर करने वाले यात्रियों किसी ने किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया अहिल्या नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में। जिसकी छत से पानी टपकने लगा। रेलवे की खामियां सामने आई हैं। अहिल्या नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की छत ऐसी है कि जरा सी वर्षा में पानी डिब्बे के भीतर टपकने लगा है। पानी का रिसाव इंदौर से कोचुवेलि जाने वाली ट्रेन अहिल्या नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का है। अहिल्या नगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, इंदौर से चलकर शाम पांच बजे देवास पहुंचने ही वाली थी, कि रास्ते में वर्षा शुरू हो गई। पानी की कुछ बूंदे छत पर गिरीं और सामान्य कोच में पानी का रिसाव शुरू हो गया, देखते ही देखते पानी का रिसाव तेज हो गया और पूरे डिब्बे में पानी-पानी हो गया।

करीब आधे घंटे टपकता रहा पानी

ट्रेन में यात्रा कर रहे विक्की कनाडे ने बताया वह ट्रेन के सामान्य कोच में सफर कर रहे थे। देवास पहुंचने के पहले करीब पांच बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश तेज हुई तो ट्रेन की छत टपकने लगी। बारिश रुकी तो पानी टपकना बंद हो गया। इसके कुछ देर बाद फिर से पानी बरसा और छत टपकनी शुरू हो गई। पानी टपकने से यहां बैठे यात्री को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे तक छत से पानी टपकता रहा।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply