Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

26 को सीएम शिवराज करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक

2 min read
Text Size:

भोपाल- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अक्टूबर में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इसमें सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों अर्जित की उपलब्धियों और हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा होगी। सभी मंत्रियों को बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए कहा गया है।
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले इसे अंतिम बैठक माना जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री राज्य द्वारा जो उपलब्धियां अर्जित की गई हैं, उनको लेकर टीम मध्य प्रदेश को धन्यवाद दिया जाएगा।

साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में आचार संहिता के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसकी तैयारी करने के निर्देश भी दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इसकी तैयारी भी की जा रही है कि सभी आवश्यक आदेश और अनुमति आचार संहिता के पहले जारी हो जाएं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि में वृद्धि के आदेश भी जारी कर दी गए हैं। सूत्रों का कहना है कि 10 अक्टूबर के पहले लाड़ली बहना योजना की राशि एक हजार 250 रुपये से बढ़ाकर डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह भी की जा सकती है। इसके साथ ही सभी विभागों से कहा गया है कि मुख्यमंत्री द्वारा जो घोषणाएं की गई हैं, उनके आदेश समय रहते जारी कर दिए जाएं।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply