Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा मध्य प्रदेश

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का दादाजी की नगरी में हुआ स्वागत  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री चार्टर प्लेन से खंडवा पहुंचे। नागचून हवाईपट्टी पर उनका स्वागत भारी संख्या में एकत्रित लोगों ने किया। यहां से वे खेड़ी स्थित वेयरहाउस पहुंचे। उसके बाद हरसूद में कथास्थल पर हनुमंत कथा शुरू की। इससे पहले खंडवा के वत्सला विहार मोड़ पर बागेश्वर बाबा ने काफिला रोककर मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि जो सनातन का विरोध कर रहे हैं, वे रावण की खानदान के हैं। सनातन धर्म भारत में अपनी पताका लगातार फहराएगा। मैं भी इसीलिए वनवासी क्षेत्र में पहुंचा हूं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि हेलीपैड पर चार्टर प्लेन से जैसे ही बागेश्वर धाम बाबा उतरे तो हर हर महादेव, सीताराम, सीताराम, साधुजी, जय सियाराम, जय श्रीराम, बागेश्वर धाम की जय के उद्घोष के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान हरसूद विधायक एवं प्रदेश के वनमंत्री कुंवर विजय शाह ने पंडित धीरेंद्र शास्त्रीजी का गुलाब के फूल एवं मोती की माला से आत्मीय स्वागत किया। शास्त्रीजी हवाई पट्टी से हरसूद की ओर रवाना हुए। हेलीपैड पर शास्त्रीजी का स्वागत मंत्री के साथ ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, पंधाना विधायक राम दांगोरे, टिमरनी विधायक संजय शाह, पंचायत अध्यक्ष कंचन मुकेश तनवे, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन, सुधांशु जैन, आशीष राजपूत, अनूप पटेल, रितेश गोयल, इंदल सिंह पवार, महेंद्र सावनेर, चंद्रकांत सांड, प्रेमांशु चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा किया गया।

466 Views
What do you think?

Leave a Reply