अब पंचायत कार्यालयों के चौकीदार, चपरासी भी करेंगे हड़ताल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। चुनावी साल है और सरकार सभी आंदोलन करने वालों की सुनवाई भी कर रही है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के पूर्व सभी संगठनों द्वारा अपनी-अपनी मांगें रखी जा रही हैं। इस क्रम में अब प्रदेश की 23 हजार ग्राम पंचायतों का ताला खोलने वाले पंचायत चौकीदारों ने भी आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है। इसके तहत आगामी 27 सितंबर को प्रदेश भर की ग्राम पंचायतों के चपरासी व चौकीदार भी हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे पंचायतों के ताले बंद रहेंगे। जानकारी के अनुसार इन सभी ग्राम पंचायतों चौकीदार व चफरासी 27 सितंबर को भोपाल आकर तुलसी नगर के अंबेडकर मैदान में अपनी मांगो को मंजूर कराने प्रदर्शन करेंगे। इनके साथ सफाईकर्मी रहेंगे। यह आंदोलन मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के बैनर तले किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के 313 जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली 23 हजार ग्राम पंचायतों के वे चौकीदार, भृत्य, सफाईकर्मी शामिल हैं, जिनकी नियुक्ति की गई थी। यह नियुक्तियां पंचायती राज अधिनियम के नियमों के अंतर्गत की गई थी। नियुक्ति के 10 वर्ष बाद भी पंचायत में पदस्थ चौकीदार सफाईकर्मी और भृत्य को मात्र मानदेय के तौर पर 3 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा है, जबकि सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है कि 10 साल की सेवा के बाद सफाईकर्मी, चौकीदारों को न्यूनतम वेतनमान दिया जाए और स्वीकृत पदों पर नियमित किया जाए। इस तरह अपना वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 958

Leave a Reply

error: Content is protected !!