Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश सुर्खियाँ

अविवाहित बहनों को भी लाडली बहना योजना में शामिल किया जाएगा और अब 10 अक्टूबर से 1250 रुपए दिए जाएंगे– मुख्‍यमंत्री श्री चौहान

4 min read
Text Size:

धागे की कसम बहनों की जिंदगी बदले बिना चैन से नहीं बैठूंगा

नीट से मेडिकल में प्रवेश के लिए सरकारी स्कूल के बच्चों को 5 प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जाएगा

लाडली बहना और उज्‍जवला रसोई गैस की हितग्राही बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस मिलेगी

प्रदेश की चहुमुखी विकास के लिए लगातार कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित

 

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के बड़ा पत्थर रांझी में आज जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा और आपका संबंध परिवार का है। बहनों, भांजे-भाजियों के साथ प्रदेश की जनता की चिंता करना मेरा कर्तव्य है। जब तक जनता की जिंदगी में बदलाव नहीं आएगा , चैन से नहीं बैठूंगा। उन्होंने कहा कि मध्‍यप्रदेश की धरती पर जमीन के बिना कोई नहीं रहेगा, रहने के लिए सबके पास भूखंड होगा और पक्का मकान भी होगा। उन्होंने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि गरीबों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है। बहनों की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई है। इस योजना का समाज में व्यापक प्रभाव पड़ा है, इससे बहनों का मान सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाडली बहना योजना में बहनों को हर माह एक हजार रूपये दिए जा रहे हैं। अब 10 अक्टूबर से 1250 रुपए दिए जाएंगे और धीरे-धीरे कर इसे बढ़ाकर 3000 रूपये तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहनों की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा। राखी के कच्चे धागे की कसम बहनों की जिंदगी बदले बिना चैन से नहीं बैठूंगा।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कुछ बहने ऐसी है जिन्‍होनें विवाह नहीं किया है उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। उन्‍होनें कहा कि 12वीं में 75 प्रतिशत अंक लाने पर लैपटॉप देते थे अब 60 प्रतिशत अंक लाने पर लैपटॉप दिया जाएगा। साथ ही अपने-अपने हायर सेकेण्‍ड्री में बारहवीं में सर्वाधिक अंक लाने वाली 3 बेटी व 3 बेटे को स्कूटी दी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी का नाम छूट गया है तो उन्हें भी पक्का मकान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीमार होने पर इलाज की व्यवस्था भी उनकी सरकार ने की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नीट के माध्यम से मेडिकल में प्रवेश के लिए सरकारी स्कूल के बच्चों को 5 प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जाएगा। मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में होगी ताकि गरीबों के बच्चे भी पढ़ सकें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाडली बहना और उज्ज्वला रसोई गैस की हितग्राही बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस दी जायेगी, इसके फॉर्म भरवाये जा रहे हैं। उन्‍होनें कहा कि 1 किलो वाट तक के बिजली बिलों को जीरो किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है इसकी जनता मेरी भगवान है और पुजारी शिवराज सिंह चौहान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक सांस है जनता की सेवा करते रहेंगे।

मदन महल पहाड़ी पर रानी दुर्गावती स्मारक बनेगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुप्तेश्वर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी रेल फाटक के पास नेरोगेज रेल ट्रैक पर शानदार सड़क बनाई जाएगी। रानी दुर्गावती ने अकबर की सेना के छक्के छुड़ा दिए थे, उनके वीरता को जीवंत बनाए रखने के लिए मदन महल की पहाड़ी पर स्मारक बनाया जाएगा।

आधी आबादी को पूरा न्याय

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में वह स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है। पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत तथा शिक्षकों के भर्ती में 50 प्रतिशत रिजर्वेशन किया है। अब सभी भर्तियों में 35 प्रतिशत रिजर्वेशन किया जाएगा। महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए आधी आबादी को पूरा न्याय देने का कार्य किया जा रहा है।

208 Views
What do you think?

Leave a Reply