Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल

कार्य में लापरवाही बरतने पर मुरैना में एक सहायक प्रबंधक निलंबित

2 min read
Text Size:

भोपाल- मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक प्रबंधक बलराम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक संचारण-संधारण वृत्त मुरैना पी.के. शर्मा ने बताया कि मुरैना द्वितीय संभाग के जिगनी वितरण केन्द्र में पदस्थ बलराम सिंह को बिजली चोरी पर अंकुश नहीं लगा पाने, उपभोक्ता शिकायतों का निराकरण करने के कार्यों में लापरवाही बरतने के साथ ही निर्देशों की अव्हेलना करने तथा पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में बलराम सिंह का मुख्यालय प्रबंधक सबलगढ़ शहर, उप संभागीय कार्यालय सबलगढ़ नियत किया गया है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि है। उपभोक्ताओं को कंपनी बेहतर से बेहतर सेवाएँ देने के लिए कृत संकल्पित है और इसी दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने मैदानी अधिकारियों से कहा है कि वे उपभोक्ता सेवा और कंपनी की योजनाओं का लाभ पात्र उपभोक्ताओं को दें। तथा सजगता से कार्य करें। अधिकारियों और कर्मचारियों को सचेत किया कि आर्थिक अनियमितताओं के मामलों में सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि कंपनी और उपभोक्ताओं के हितों का हमेशा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कंपनी के कार्य निष्पादन में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply