Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल

मप्र कांग्रेस में जीतू पटवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चुनाव प्रचार समिति के सह-अध्यक्ष बने

1 min read
Text Size:

भोपाल- प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ तमाम राजनीतिक दल चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस पार्टी ने जीतू पटवारी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी आलाकमान ने उन्हें मप्र में चुनाव प्रचार समिति का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए।

कांग्रेस पार्टी ने कुछ दिन पूर्व ही मप्र में चुनाव प्रचार समिति का गठन करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया था। यहां पर यह बता दें कि जीतू पटवारी वर्तमान में इंदौर की राऊ सीट से विधायक हैं। वह पूर्ववर्ती कमल नाथ सरकार में शिक्षा, खेल और युवा मामलों के मंत्री भी रह चुके हैं।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply