35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
देवास। एक व्यक्ति ने अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मां ने उसे आज सुबह उसे फांसी पर लकटता हुआ देखा तो परिजनों को जगाया। इसके बाद पंकज को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार पंकज पिता प्यारेलाल मेहरा उम्र 35 निवासी अष्टविनायक कॉलोनी ने बीती रात को फांसी लगा ली। फंदे पर लटका देख मां ने शोर मचाकर परिजनों को जगाया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पंकज विवाहित है उसकी पत्नी अपने मायके उत्तर प्रदेश के बांदा गई थी जो फिलहाल वहीं रह रही है। मामले को पुलिस ने जांच में लिया है।
201 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!