Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल

छाया गणेशोत्सव का उल्लास, सीएम हाउस में शिवराज सिंह ने की गजानन की स्थापना

3 min read
Text Size:

भोपाल- सीएम हाउस में विराजे गजानन इस पावन मौके पर सीएम हाउस में भी भगवान गणपति की स्‍थापना की जा रही है। इसके लिए सीएम शिवराज सिंह अपनी पत्‍नी साधना सिंह और बेटों के साथ टीटी नगर स्‍थित प्‍लेटिनम प्‍लाजा स्‍थल पहुंचे और श्रद्धापूर्वक गजाजन की प्रतिमा लेकर आए। मुख्‍यमंत्री आवास में बने पूजा कक्ष में भगवान गणेश जी की झांकी सजाई गई है।

विघ्नहर्ता पर सिर पर बिठाकर लाए नरोत्तम

प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने भी राजधानी में अपने आवास पर गणपति की स्थापना की। नरोत्तम माता मंदिर चौराहा पहुंचे और मिट्टी से निर्मित भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली मूर्ति माथे पर रखकर अपने आवास पर लेकर आए और मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक गणपति को विराजित किया।

 रिद्धि-सिद्धि के दाता विध्नों के विनाशक गौरी पुत्र भगवान गणेश की स्थापना के साथ ही 10 दिनी गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है। घरों व पंडालों में भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। शहरवासी मिट्टी की ईको फ्रेंडली प्रतिमाएं घर-घर विराजित करने के लिए खरीद रहे हैं। सोमवार को देर रात तक लोग शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गणेशजी की मूर्तियां विराजित करने के लिए लोडिंग वाहन व ट्रैक्टर से ले जाते हुए दिखे। चौक-चौराहे पर बनाए गए पंडालों के आसपास आकर्षक विद्युत सजावट भी की गई हैं। हबीबगंज, पिपलानी, गोविंदपुरा, 1100 क्वार्टर सहित शहर के गणेश मंदिरों में भी विशेष तैयारियां हो चुकी हैं। गणेश चतुर्थी से अनंत चौदस तक गणेश उत्सव की धूम रहेगी।

सीएम हाउस में विराजे गजानन
इस पावन मौके पर सीएम हाउस में भी भगवान गणपति की स्‍थापना की जा रही है। इसके लिए सीएम शिवराज सिंह अपनी पत्‍नी साधना सिंह और बेटों के साथ सुबह लगभग साढ़े दस बजे टीटी नगर स्‍थित प्‍लेटिनम प्‍लाजा स्‍थल पहुंचे और श्रद्धापूर्वक गजाजन की प्रतिमा लेकर आए। मुख्‍यमंत्री आवास में बने पूजा कक्ष में भगवान गणेश जी की झांकी सजाई गई है।
विघ्नहर्ता पर सिर पर बिठाकर लाए नरोत्तम
प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने भी राजधानी में अपने आवास पर गणपति की स्थापना की। नरोत्तम मंगलवार सुबह माता मंदिर चौराहा पहुंचे और मिट्टी से निर्मित भगवान गणेश की इको-फ्रेंडली मूर्ति माथे पर रखकर अपने आवास पर लेकर आए और मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक गणपति को विराजित किया।
इन मुहूर्तों में करें गणपति स्थापना
पंडित विनोद गौतम ने बताया कि वैसे तो गणेशजी की स्थापना के लिए मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि गणेशजी स्वयं रिद्धि-सिद्धि के दाता एवं स्वय सिद्ध मुहूर्त हैं। फिर भी इन मुहूर्तों में गणेशजी की स्थापना करना अच्छा रहेगा।

155 Views
What do you think?

Leave a Reply