Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति ने गायत्री शक्ति पीठ पर की गणेश प्रतिमा की स्थापना 

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार, बडवाह– दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव को लेकर मंगलवार सुबह शहर में काफी रौनक नजर आई। शहर के अनेक वार्डो की गणेश उत्सव समिति के सदस्य गणेशजी की बड़ी बड़ी प्रतिमाएं लेते नजर आये। वही छोटे छोटे बच्चे अपने परिजनों के साथ चूहे पर विराजमान श्री गणेश जी की बड़ी छोटी प्रतिमाएं ढूंढते नजर आये। इस दौरान शहर की मिष्ठानों की दुकानो पर लड्डू की खूब खरीदारी हुई। नगरवासियो ने भी अपने अपने निवास स्थानो पर शुभ महूर्त में पूजा पाठ कर रिद्धि सिद्धि के देवता श्री गणेशजी को विराजमान किया। नगर में चारो तरफ ढोल ढमाको की धुन से नगर गुंजायमान हुआ।

सावर्जनिक गणेश उत्सव समिति ने भी की प्रतिमा की स्थापना

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर की सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति ने सदस्यो ने भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की। समिति अध्यक्ष रोहित चौरसिया के साथ वार्ड पार्षद और शहर के अनेक गण्यमान्य नागरिकों की उपाथिति में मंगलवार सुबह 10 बजे नागेश्वर मंदिर में भगवान गणेश जी का अभिषेक पूजन हुआ। जहा समिति अध्यक्ष चौरसिया और नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने सपत्नी नागेश्वर मंदिर स्थित गणेश मंदिर में वेदी पाठी पंडितों के सानिध्य में पूजा पाठ कर अभिषेक किया। जिसके पश्चात नागेश्वर मंदिर परिसर से श्री गणेशजी की प्रतिमा ढोल ढमाको के साथ गायत्री शक्ति पीठ परिसर लेकर गए। जहा नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, नपा उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, अनिल राय, रोमेश विजयवर्गीय, दीपक पाटीदार, भरतलाल चौरसिया, पुरुषोत्तम साहू, विशाल कुशवाह, पार्षद सुनील चौधरी, रजनी भंडारी, अन्नू तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में भगवान गणेशजी का पूजन कर मूर्ति स्थापना की गई। जिसके पश्चात आरती कर प्रसादी वितरण की गई। उल्लेखनीय है की इस वर्ष बारिश के मौसम को देखते हुए नगर पालिका प्रांगण में होने वाले दस दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन स्थितगित कर दिए गए। इस वर्ष सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के निर्णय से भगवान गणेश जी की स्थापना नागेश्वर मंदिर स्थित गायत्री शक्ति पीठ परिसर में की गई। अध्यक्ष रोहित चौरसिया ने बताया की भगवान गणेश जी की प्रतिदिन सुबह 9 बजे और संध्या आरती 8 बजे होगी। जबकि बुधवार शाम को शहर की आनंदेश्वर भक्त मानस मंडल द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जायेगा। वही गणेश उत्सव के अंतिम दिवस आनंद चौदस की शाम शहर में ढंडा पार्टी और अखाड़े के साथ झाकियों का चल समाहरो निकाला जाएगा। जिसके साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन होगा।

291 Views
What do you think?

Leave a Reply