Skip to content
Sunday, 11 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय स्व. सुदर्शन की पुण्य-तिथि पर नमन किया

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 5 वें सरसंघचालक श्रद्धेय स्व. के.एस. सुदर्शन की पुण्य-तिथि पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय के सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। स्व. सुदर्शन का जन्म 18 जून 1931 को रायपुर जिले में हुआ था। उन्होंने दूरसंचार विषय में इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की। वे अनेक विषयों एवं भाषाओं के जानकार तथा प्रखर वक्ता थे। उन्होंने पंजाब समस्या और असम के आंदोलन के संबंध में ठोस सुझाव दिये।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में उनके द्वारा किये गये नवाचारों ने शाखा संचालन को नया आयाम दिया। वैचारिक संगठन “प्रज्ञा प्रवाह” की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। ग्राम विकास, कृषि, गौ-पालन और ऊर्जा आदि क्षेत्र में देशज और परंपरागत अनुभवों और जानकारियों में उन्हें विशेष रूचि थी। किसी भी समस्या की गहराई तक जाकर उसके बारे में मूलगामी चिंतन कर उसका सही समाधान ढूंढ निकालना उनकी विशेषता थी। दिनांक 15 सितम्बर 2012 को रायपुर में उनका निधन हुआ।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply