Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल

जन जातीय कार्य मंत्री ने उमरिया के ग्राम बरबसपुर में तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित की सामग्री

1 min read
Text Size:

भोपाल- जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के विकासखण्ड मानपुर के ग्राम बरबसपुर में तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूता, चप्पल, पानी की बाटल तथा महिलाओं को साड़ी वितरित की।

मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, लाड़ली बहनों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पीएम स्व-निधि योजना, मुख्यमंत्री पथ विक्रेता, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्व-सहायता समूहों का गठन आदि योजनाओं का संचालन कर सभी वर्गों को विकास की राह से जोड़ने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply