Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

सैलाना से चुनाव लड़ सकते हैं सांसद डामोर

2 min read
Text Size:

भोपाल- रतलाम झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर के सैलाना से विधानसभा चुनाव लडऩे को लेकर चल रही अटकलो पर सांसद ने सैलाना से चुनाव लडऩे के संकेत दिए। दिशा समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे सांसद गुमान सिंह डामोर से जब पत्रकारों ने चुनाव लडऩे को लेकर सवाल किया तो सांसद ने कहा कि पार्टी के आदेश पर ही उन्होंने 2018 में विधानसभा चुनाव लड़ा था जिसके बाद पार्टी के आदेश पर ही लोकसभा चुनाव लडक़र संसद बना हूं। पार्टी यदि विधानसभा चुनाव लडऩे का आदेश देगी तो चुनाव लड़ूंगा। हालांकि इससे पूर्व विधानसभा लडऩे के सवालों पर सांसद गुमान सिंह डामोर ने विधानसभा चुनाव नहीं लडऩे और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे होने की बात कही थी। लेकिन अब प्रदेश में राजनीति के बदले समीकरणों के बाद संसद में सैलाना से विधानसभा चुनाव लडऩे का संकेत दिया है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में हारी हुई सीटों पर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने की तैयारी में है। ऐसे में रतलाम जिले की सैलाना और आलोट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों के नाम इस सूची में शामिल हो सकते हैं । सांसद गुमान सिंह डामोर की सैलाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रियता को देखते हुए। क्षेत्र में यह राजनीतिक चर्चा जोर पकड़ रही थी कि संसद सैलाना से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसके बाद आज पत्रकारों से चर्चा में सांसद गुमान सिंह डामोर ने पार्टी के आदेश पर विधानसभा चुनाव लडऩे की बात कही है।

167 Views
What do you think?

Leave a Reply