सड़कों का कार्य तेजी से करने निविदा अवधि घटाई गई : नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह

10 लाख से अधिक मूल्य की निविदाओं हेतु प्रथम आमंत्रण में 10 तथा द्वितीय आमंत्रण में 7 दिन की अवधि निर्धारित

मंत्री श्री सिंह ने बताया है कि सभी 413 नगरीय निकायों में सड़कों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इस कार्य के लिये अन्य मदों के अतिरिक्त कायाकल्प योजना के प्रथम चरण में 350 करोड़ रूपये जारी किये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा द्वितीय चरण में स्वीकृत 800 करोड़ रूपये में से 470 करोड़ रूपये की स्वीकृतियाँ जारी की जा चुकी हैं। कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये नगरीय स्टेट क्वालिटि मॉनिटर्स नियुक्त किये गये हैं। गुणवत्ता नियंत्रण के उद्देश्य से गोपनीयता के लिये सेंपल की बार-कोडिंग कर रेंडम लेब का चयन कर टेस्टिंग की जायेगी।

136 Views

Leave a Reply