द चैम्प्स फन स्कूल में मनाया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
नर्मदापुरम- द चैम्प्स फन स्कूल में जन्माष्टमी का त्यौहार बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्री प्राइमरी के बच्चों ने राधा कृष्ण के रूप विद्यालय पहुंचे। बच्चों ने छोटे छोटे राधा कृष्ण स्वरूप में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। बच्चों ने लीलाओं की प्रस्तुति की। राधा कृष्ण के रूप में बच्चे बहुत ही आकर्षक लग रहे हैं। शाला में मटकी सज्जा प्रतियोगिता भी रखी गई थी जिसमें बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया।
शाला प्राचार्य डॉ आशीष चटर्जी ने बच्चों के इस प्रयास की बहुत सराहना की साथ यह भी कहा की विद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली इस तरह की गतिविधियों से बच्चों का सृजनात्मक विकास होता है व उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। बच्चे अपने मातापिता और परिवार के बुजुर्गों के पास जाकर उनसे धार्मिक कथाएं सुनते हैं। यह आनेवाली पीढ़ी के सांस्कृतिक विकास के लिए बहुत आवश्यक है कि उन्हे इस प्रकार गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिले।
कार्यक्रम प्रभारी खुशी पटेल व प्रज्ञा दुबे थी। प्री प्राइमरी विभाग की सभी शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।
96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!