संभाग स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। संभाग स्तरीय शालेय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन अरविंद कुश्ती अखाड़ा में किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने बताया कि बालक बालिका के अलग-अलग वजन वर्ग में हरदा, नर्मदापुरम एवं बैतूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 14 वर्ष बालक वर्ग में गुंजित बैतूल, देव रघुवंशी नर्मदापुरम, कृष्णम बिश्नोई, आर्यन जाट, नैतिक सारण, हर्षल बिश्नोई, दर्शित बिश्नोई, काव्यांश बिश्नोई ने फाइनल मुकाबले जीतकर संभाग दल के लिए चयनित हुए। इसी प्रकार 17 वर्षीय बालक वर्ग में 41 से 45 किलो वजन वर्ग में जय बैतूल नितिन पासी, अभिषेक अहिरवार, निखिल, ऋषभ बिश्नोई, आलोक बिश्नोई ने विजयी होकर संभाग के लिए चयनित हुए। आज के इस मुकाबले में ऑफिशियल के रूप में देवेंद्र विश्नोई, राहुल विश्नोई एवं अखिलेश विश्नोई, नवनीत श्रीवास, विनोद बुंदेले, कलीराम अहिरवार उपस्थित थे। टेबल ऑफिशियल के रूप में राजेश बीलिया, पीसी पोर्ते, विनोद उपाध्याय, आनंद तिवारी, अनीता मिश्रा, कन्हैयालाल विश्नोई, खेल एवं युवा कल्याण विभाग समन्वयक सलमा खान आदि उपस्थित थे।

184 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!