भारतीय बेलदार महासभा का अधिवेशन संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय बेलदार जन जागरण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ब राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश कौशल के नेतृत्व में एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री कौशल ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक हम संगठित नहीं होंगे, तब तक अपना विकास संभव नहीं है। सभी को एकजुट होने का नारा दिया। जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। भारतीय बेलदार जन जागरण महासभा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया कि आने वाले दिनों में बेलदार समाज द्वारा कालिका मंदिर का निर्माण किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष अशोक लुनिया ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि बहुत जल्द हंडिया में भी धर्मशाला का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मोहन चौहान, घनश्याम लोनिया, सचिव संजय लोनिया, चंपालाल लोनिया, सत्येंद्र लोनिया आदि मौजूद थे।

216 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!