कौन बनेगा जागरुक मतदाता प्रतियोगिता संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए इन दिनों में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को हरदा के एलबीएस महाविद्यालय में जिला स्तरीय कौन बनेगा जागरूक मतदाता प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ.नागार्जुन बी गौड़ा, शासकीय स्वामी विवेकानन्द महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले, एल.बी.एस. कालेज के संचालक व विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 6 महाविद्यालयों के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हरदा डिग्री कालेज की टीम को, द्वितीय स्थान स्वामी विवेकानंद कालेज की टीम को, तृतीय स्थान हरदा आदर्श कालेज की टीम को, चतुर्थ स्थान शासकीय महाविद्यालय सिराली की टीम को, पांचवें स्थान पर शासकीय कालेज टिमरनी की टीम को, छठवें स्थान पर एल.बी.एस कालेज हरदा रहा। प्रतियोगिता में शामिल सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी युवा मतदाताओं से मतदान की अपील की। अपर कलेक्टर डॉ.गौड़ा ने विद्यार्थियों को बताया कि 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर करने वाले विद्यार्थी 11 सितम्बर तक वोटर लिस्ट में अपना नाम अवश्य जुड़वा लें ताकि विधानसभा निर्वाचन 2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

72 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!