मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष का किया स्वागत  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष प्रेमसिंह भदोरिया के आगमन पर राजपूत परिषद हरदा द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में वीरसिंह राठौर, बिसनसिंह तोमर, राधेश्याम गहलोद, भंवरसिंह चंदेल, सूरतसिंह राजपूत, सुनील सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहें। शहर की एक होटल में सुबह 11 बजे श्री भदौरिया का स्वागत किया गया एवं हरदा जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष चंदनसिंह राजपूत, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य शिवम सिंह राजपूत एवं टिमरनी अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह पंवार का सम्मान राजपूत समाज हरदा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वंदितसिंह राजपूत, श्रीमती रेखा चौहान, नानू पटेल, सविता मौर्य, वीरेंद्रसिंह सिसोदिया, रामअवतार गहलोद, भवानीसिंह राजपूत, अजयसिंह राजपूत, लक्ष्मण राजपूत सहित सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!