महर्षि ज्ञानपीठ में मनाई जन्माष्टमी

 

अनोखा तीर, हरदा। महर्षि ज्ञानपीठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस दौरान स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने भगवान राधाकृष्ण वसुदेव, देवकी के वेश धारण कर कारागार में श्रीकृष्ण भगवान के जन्म से लेकर यमुना पार तक का मंचन किया। कृष्ण भगवान के जन्म के समय भजनों पर बच्चों ने खूब नृत्य किया। संगीत शिक्षिका अनुपम गुप्ता ने कृष्ण भगवान के भजन गाए। इस दौरान सरिता वर्मा, डाली मालवीय, तहसीन खान, कामना राजपूत एवं संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

84 Views

Leave a Reply